Pages

Showing posts with label health. Show all posts
Showing posts with label health. Show all posts

Monday, 29 June 2015

सबसे बड़ा खजाना अच्छी सेहत

परिचय-
हर इंसान की चाहत होती है कि उसके जीवन में हर खुशी हो और कोई गम उसके आसपास न भटके। लेकिन जीवन में खुशियों को भरने के लिये स्वास्थ्य का खास स्थान है। आज के मार्डन समय में अनेक प्रकार के हैल्थ कल्ब खुल गए हैं जहां पर रोजाना औरतें और आदमी अपने आपको फिट रखने के लिये थोड़ी देर मेहनत करते हैं। लेकिन सिर्फ हैल्थ कल्ब जाने से ही स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिये हमे भोजन पर भी ध्यान देना चाहिए। भोजन ऐसा होना चाहिए जो स्वास्थय की नजर से खास हो। इसके अलावा रोजाना व्यायाम, तनावरहित मानसिक स्थिति और 6 से 8 घंटे की पूरी नींद लेना जरूरी है।
हमारे पुराने ग्रन्थों मे लिखा है कि सन्तुलित और अच्छा भोजन, अच्छी दिमागी हालत और पूरी नींद ही व्यक्ति की उम्र को बढ़ाते हैं। स्वास्थ्य का मतलब है कि पूरे शरीर में कोई रोग न हो। इसके साथ ही मन भी खुश होना चाहिए, तभी आपका शरीर और ज्यादा सुन्दर लगेगा।
बीमार पड़ने से अच्छा है कि हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। स्वस्थ रहना भी एक कला है। जो पूरी तरह से स्वस्थ है वही जानते हैं कि उन्होने कितना बड़ा खजाना इकट्ठा किया है। हर इंसान को हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर रहना चाहिए। बहुत से लोग रात को काफी देर तक टी.वी. देखने की वजह से सुबह जल्दी नहीं उठ पाते जिसकी वजह से वह व्यायाम भी नहीं करते हैं। इसके कारण जाने-अनजाने में बहुत से रोग उनके शरीर में बस जाते हैं।
सावधानी-
रोजाना रात को सही समय पर सोने की और सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए। जिन लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है वे लोग हर काम को ज्यादा उत्साह से करते हैं। इसके विपरीत जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है वे लोग पूरे दिन सुस्त से बने रहते हैं। हमारा जीवन बहुत ही कीमती है और इसको सही तरीके से चलाने के लियें इन सब बातों का पालन करना चाहिए।

Saturday, 27 June 2015

बच्चों का पेट कम करने के उपाय


बच्चों का पेट कम करने के उपाय

टीवी के साथ ‘नो स्नैक्स’

अगर बच्चा टीवी देखने की जिद करता है, तो ध्यान रहे कि इस दौरान वह स्‍नैक्‍स से दूर रहे। साथ ही बच्चों को प्रोग्राम के ब्रेक में टीवी के सामने से उठकर चहल-कदमी करने की आदत डालें। बच्चों को कम से कम एक घंटा नियमित रूप से घर से बाहर जाकर खेलना चाहिए। बच्‍चों को जिम जाकर पसीना बहाने की जरूरत नहीं, उनका खेल ही उनके लिए काफी होता है। आप चाहें तो बच्चों को बास्केट बॉल, वॉलीबॉल, बैंडमिंटन आदि खेल के लिए प्रेरित करें। इससे उनके पेट पर जमा फैट को कम किया जा सकता है।

व्यायाम के फायदे बताएं

बच्चों को उनकी सेहत के प्रति जागरुक बनाएं। आपको चाहिए कि जब सुबह घूमने जाएं तो बच्‍चों को भी अपने साथ ले जाएं। उद्यान में हल्‍की-फुल्‍की कसरत से उन्‍हें बहुत फायदा मिलेगा। इसके लिए जरूरी नहीं कि बच्चों को जिम ज्वाइन करवाया जाए। छोटे बच्चों को घर पर ही पुशअप व पुलअप करना सिखाएं। उन्हें बताएं कि इससे ना सिर्फ उनका पेट कम होगा बल्कि वो चुस्त-दुरुस्त भी रहेंगे।

जंकफूड से दूर रखें

बच्चों को जंक-फूड, चॉकलेट, पेस्ट्री देने की जगह हेल्दी फूड दें। जंक-फूड में मिलने वाली ट्रांस व सैचुरेटेड फैट बच्चों के पेट की चर्बी बढ़ाने का मुख्य कारण है। बच्चों को हरी सब्जियां, फल, अनाज के बनी चीजें ही दें साथ ही कोल्ड ड्रिंक की जगह फलों का जूस पीने की आदत डालें।

हेल्दी स्नैक्स

बच्चों को स्नैक्स में कुछ हेल्दी खाने को दें जो उन्हें सेहत के साथ-साथ स्वादिष्ट भी लगे। आप चाहें तो बच्चों को ब्राउन ब्रेड सैंडविच, लो फैट चीज, वेज रोल, स्प्राउट्स, फ्रूट सलाद आदि दे सकती हैं। बच्चों को फ्रूट स्मूदीज काफी पसंद आता है। इसे बनाने के लिए ब्लैंडर में सेब, केला, चीकू और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों को डालें। इसमें थोड़ा दूध डालें। अब बहुत थोड़ी चीनी मिलाएं क्योंकि फल पहले से ही काफी मीठे होते हैं। लेकिन अच्छा यह रहेगा कि चीनी के बदले आप इसमें थोड़ा सा हनी मिला लें। इससे बच्चों को फाइबर, विटामिन-मिनरल मिल जाएंगे।