Pages

Showing posts with label mango ice cream. Show all posts
Showing posts with label mango ice cream. Show all posts

Saturday, 27 June 2015

आम खाये मोटापा घटाएं

आम खाये मोटापा घटाएं



आम खाने के फायदे:

  1. मोटापा कम करने के लिए लोग बडी मेहनत करते हैं, फिर भी उनका वजन नहीं घटता है। लेकिन, आम खाकर मोटापे को आसानी से कम किया जा सकता है।
  2. कई आहार-विशेषज्ञों ने भी आम को वजन कम करने की दवा बताया है, क्योंकि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।
  3. आम का राज इसकी गुठली में छिपा हुआ है। आम की गुठली में घुलनशील रेशा और वसा मौजूद होता है।
  4. आम की गुठली में मौजूद रेशा और फैट शरीर से अतिरिक्‍त चर्बी को कम करने में बहुत सहायक होता है।
  5. आम खाने से भूख कम लगती है और शरीर से अतिरिक्त कैलोरी भी बर्न हो जाती है। आम में लेप्टिन नामक केमिकल होता है जिससे भूख कम लगती है।
  6. आम में लो कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला एडिपोनेक्टिन, कोलेस्ट्राइल को कम करता है और इंसुलिन के निर्माण को बढाता है जिसके कारण अतिरिक्त वसा अपने-आप ऊर्जा में बदल जाता है।
  7. आम खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढती है।
वजन घटाने के लिए आम का प्रयोग कैसे करें:

अगर आप केवल आम खाकर बोर हो जाते हैं तो आम का प्रयोग कई अन्य तरीके से भी कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आम को कितने प्रकार से आप खा सकते हैं :

मैंगों आइसक्रीम

गर्मी में आइसक्रीम के रूप में आप कई आम एक साथ खाये जा सकते हैं।

आम की बर्फी

आम की बर्फी में खट्टे और मीठे दोनों प्रकार के स्वाद एक साथ मिलते है। खट्टा और मीठा एक साथ खाने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है।

मैंगो शेक


मैंगो शेक बनाकर आम को पीया जा सकता है। मैंगो शेक में कई प्रकार के ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसका जूस पीजिए।

आम का मुरब्बा

आम के मुरब्बे में चीनी का प्रयोग होता है। इसलिए आप एक साथ खट्टे और मीठे दो स्वादों का मजा ले सकते हैं।

आम की लस्सी

आम में दही, केसर और इलायची मिलाकर आम की लस्सी का मजा लीजिए। बच्चों को आम की लस्सी बहुत पसंद आती है।

कस्टर्ड या डेजर्

आम में दूध और दही मिलाकर मैंगो कस्टर्ड बना सकते हैं। लंच और डिनर के बाद यह एक अच्छा डिजर्ट हो सकता है।

आम विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। आम न केवल वजन घटाने में सहायक है बल्कि त्व्चा का रंग भी गोरा करता है। इसलिए नाश्ते में फास्ट फूड और स्लाइस की जगह आम खाइए।