Pages

Showing posts with label milk. Show all posts

Sunday, 28 June 2015

वज़न घटाने वाले पेय

वज़न घटाने वाले पेय

फिट और चुस्त-दुरूस्त रहने के लिए पेय पदार्थों को अधिक मात्रा में पीना चाहिए, लेकिन ऐसे पेय पदार्थ जो स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक न हो। पेय पदार्थ वजन कम करने में बहुत मदद करते हैं।

पेय पदार्थ जैसे जूस, सूप, लेमन वॉटर, पानी इत्यादि पीने से आपका वजन आसानी से कम हो सकता है। वजन घटाने वाले पेय पदार्थों में कम चीनी वाले पेय पदार्थ, नींबूयुक्त पाउडर मिश्रित पेय पदार्थ, कार्बोनेट पेय पदार्थ इत्यादि लाभकारी होते है। आइए जानें कैसे पेय पदार्थों से वजन घटाया जा सकता है।
  1. लोगों को हमेशा से ही ऐसा लगता है कि फलों के रस यानी जूस से मोटापा बढ़ता है, लेकिन शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि फलों का रस यदि 100 प्रतिशत शुद्ध हो और उसमें चीनी न मिली हो तो वह वजन घटाने में मददगार साबित होता है।
  2. पेय पदार्थों में जूस सबसे लाभकारी है। वैसे भी जो लोग जूस पीते हैं वे ओवरवेट नहीं होते बल्कि जूस के जरिए उनमें कई पौष्टिक चीजों जैसे विटामिन- सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम फोलेट, विटामिन बी 6 व आयरन की आपूर्ति होती है।
  3. सॉफ्ट ड्रिंक, कोल्ड ड्रिंक जैसे पेय पदार्थों से जहां वजन बढ़ता है वही दूध, पानी, नारियल पानी, जूस इत्यादि वजन कम करने में लाभकारी होते हैं।
  4. सिर्फ जूस ही नहीं बल्कि पानी से भी वजन आसानी से घट सकता है,लेकिन उसके लिए आपको खाना खाने से पहले दो गिलास पानी पीना होगा जिससे आपको भूख कम लगेगी और आप ओवरईटिंग से भी बचेंगे।
  5. आमतौर पर चाय से भी वज़न घटने में फायदा मिलता है और इससे चुस्ती-फुर्ती आती है लेकिन बिना दूध वाली चाय ही वजन घटाने में असरकारक है। दरअसल, दूध डालते ही चाय से मिलने वाले लाभ तो खत्म हो ही जाते हैं, साथ ही दूध से मिलने वाला प्रोटीन भी खत्म हो जाता है।
  6. वजन घटाने के लिए आप ब्लैक टी, ग्रीन टी, लेमन टी इत्यादि ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्रभाव भी नहीं पड़ेगे और आप मोटापे को नियं‍त्रि‍त भी कर सकते हैं।
  7. सुबह खाली पेट नींबू पानी के साथ ही शहद पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
  8. पेय पदार्थों के रूप में आप हरी सब्जियों का जूस भी पी सकते है। इससे आप आसानी से अपना वजन घटा पाएंगे। दरअसल, फलों व सब्जियों के रस में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते जो कैंसर, मोटापे, मधुमेह व ह्वदय रोगों से बचाव करते हैं।  
  9. वजन घटाने के लिए ग्‍लूकोस जैसे पेय पदार्थ भी ले सकते हैं जो आपको ताकत भी देते हैं और आपका वजन कम करने में भी सहायक हैं।
  10. कम कैलरी वाले पेय पदार्थों या ऐसे पेय पदार्थ जिनमें चीनी नहीं है वे लोगों को वज़न कम रखने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं वजन घटाने के लिए बोतलबंद पेय पदार्थों से बचना चाहिए जिनमें बहुत अधिक चीनी होती है।

Saturday, 27 June 2015

मोटापा कम करने के छोटे-छोटे नुस्खे

मोटापा कम करने के छोटे-छोटे नुस्खे

खाने का तरीका

मोटापा घटाने के लिए अपने आहार पर तो हम सभी ध्यान देते हैं, लेकिन आहार के सेवन का क्याआ तरीका है, इस बात को हम महत्व नहीं देते। खाने का सही तरीका है पहले सलाद व सब्जि़यां, उसके बाद दिन का या रात का खाना खायें। स्नै‍क्सत को ऐसे स्थाकन पर ना रखें, जहां पर आपकी नज़र बार-बार पड़े।

प्रोटीन का सेवन

सुबह के नाश्ते में प्रोटीन का सेवन करें। दूध प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, तो सुबह उठते ही एक गिलास दूध पीयें। प्रोटीन के सेवन के बाद आप स्नैक्सो ले सकते हैं।
व्यायाम भी ज़रूरी है

व्यायाम को अपनी जीवनशैली का हिस्सा  बनायें। सुबह हो या शाम, कुछ समय व्यायाम को ज़रूर दें। ज़रूरी नहीं कि आप घंटों व्यायाम करें, आधे घंटे का व्यायाम भी बहुत है। अगर आपको साइक्लिंग का, खेलने का या नाचने का शौक है, तो यह आपके लिए और भी अच्छा है।

फ्रूट जूस नहीं, फल

डॉक्टर और डायटिशियन कहते हैं कि फल खाना मोटापा कम करने में मददगार होता है। आमतौर पर लोग बाजार में मिलने वाले पैक्ट जूस पीते हैं जिससे मौजूद कृत्रिम मीठा वजन घटाता नहीं बढ़ा देता है। अमेरिकन जरनल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार आप केवल फूट जूस की जगह फल खाकर अपना वजन कम कर सकते हैं।

दही खाएं

दही खाने से भी वजन कम हो सकता है। इंटरनैशनल जरनल ऑफ ओबेसिटी के अनुसार ज्यादा दही खाने वालों का वजन तेजी से घटता है या कम बढ़ता है। दही में कैल्शियम और प्रोटीन फैट को कम करने में सहायक होता है, लेकिन दही या तो टोंड या स्किम्ड मिल्क की हो या फिर दूध की मलाई उतार कर जमाएं। दही रात को न खाएं। सुबह या लंच में बेहतर रहता है।

पर्याप्त नींद लें

नींद पूरी होना बहुत जरूरी है। हाल ही में नींद के संबंध में आई एक स्टडी के अनुसार कम सोने से मोटापा बढ़ाने वाले जीन प्रोत्साहित होते हैं। नौ घंटे सोने वालों के मोटापे के जीन सो जाते हैं।

मोटापा घटाने के लिए इन छोटे-छोटे नुस्खों को अपनाने से आपको सफलता जरूर मिलेगी। मोटापा कम करने के लिए आहार में कमी करना कोई उपाय नहीं, मोटापा घटाना है तो अपने आहार में संतुलित मात्रा को समझें।

केला

केला

कई बार हम किसी फल के बारे में बिना जाने ही उसे खाना शुरु कर देते हैं। हमें लगता है कि फल खाना हमारे लिए सुरक्षित है और इससे वजन नहीं बढ़ता इसलिए हम खाने की जगह फल व फलों के जूस का सेवन करना शुरु कर देते हैं। लेकिन यह एक भम्र है कि फल खाने से वजन नहीं बढ़ता है, हमें पता होना चाहिए कि किस फल से हमें कौन से पोषक तत्व मिलेंगे।

कुछ फल ऐसे भी हैं जिनको ज्यादा खाने से वजन बढ़ने व मोटापे की समस्या हो सकती है। वैसे कार्बोहाईड्रेट हमारे शरीर व दिन भर के क्रिया कलापों के लिए बहुत जरूरी है लेकिन जिन फलों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है उनको खाने से वजन बढ़ने की समस्या होती है। आईए जानें उन फलों के बारे में।

दूध के साथ केला खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। क्योंकि दूध से आपको प्रोटीन और केले से शुगर मिलता है जो वजन बढ़ाता है। केला खाने से ज्यादा मात्रा में कैलोरी मिलती है साथ ही कैलोरी का क्षय भी कम होता है।