Pages

Monday, 29 June 2015

स्पेशल हेल्थ टिप्स फॉर यूथ

स्पेशल हेल्थ टिप्स फॉर यूथ

  1. यदि आप अपनी सेहत बनाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले जरूरत है अपनी दिनचर्या सुधारने की। उसके लिए पेट साफ रखने की भी जरूरत है। पेट में कब्ज रहेगा तो कितने ही पौष्टिक पदार्थों का सेवन करें, लाभ नहीं होगा। 
  2. भोजन समय पर तथा चबा-चबाकर खाना चाहिए, ताकि पाचन शक्ति ठीक बनी रहे, फिर पौष्टिक आहार या औषधि का सेवन करना चाहिए। आचार्य चरक ने कहा है कि पुरुष के शरीर में वीर्य तथा स्त्री के शरीर में ओज होना चाहिए, तभी चेहरे पर चमक व कांति नजर आती है और शरीर पुष्ट दिखता है।
  3. हम यहाँ कुछ ऐसे पौष्टिक पदार्थों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें किशोरावस्था से लेकर युवावस्था तक के लोग सेवन कर लाभ उठा सकते हैं और बलवान बन सकते हैं-
  4. सोते समय एक गिलास मीठे गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच शुद्ध घी डालकर पीना चाहिए। 
  5. दूध की मलाई तथा पिसी मिश्री जरूरत के अनुसार मिलाकर खाना चाहिए, यह अत्यंत शक्तिवर्द्धक है।
  6. एक बादाम को पत्थर पर घिसकर दूध में मिलाकर पीना चाहिए, इससे अपार बल मिलता है। बादाम को घिसकर ही उपयोग में लें।
  7. छाछ से निकाला गया ताजा माखन तथा मिश्री मिलाकर खाना चाहिए, ऊपर से पानी बिलकुल न पिएँ। 
  8. 50 ग्राम उड़द की दाल आधा लीटर दूध में पकाकर खीर बनाकर खाने से अपार बल प्राप्त होता है। यह खीर पूरे शरीर को पुष्ट करती है। 
  9. प्रातः एक पाव दूध तथा दो-तीन केले साथ में खाने से बल मिलता है, कांति बढ़ती है। 
  10. एक चम्मच असगंध चूर्ण तथा एक चम्मच मिश्री मिलाकर गुनगुने एक पाव दूर के साथ प्रातः व रात को सेवन करें, रात को सेवन के बाद कुल्ला कर सो जाएँ। 40 दिन में परिवर्तन नजर आने लगेगा। 
  11. सफेद मूसली या धोली मूसली का पावडर, जो स्वयं कूटकर बनाया हो, एक चम्मच तथा पिसी मिश्री एक चम्मच लेकर सुबह व रात को सोने से पहले गुनगुने एक पाव दूध के साथ लें। यह अत्यंत शक्तिवर्धक है।
  12. सुबह-शाम भोजन के बाद सेवफल, अनार, केले या जो भी मौसमी फल हों, खाएँ। 
  13. सुबह एक पाव ठंडे दूध में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून साफ होता है, शरीर में खून की वृद्धि होती है। 
  14. प्याज का रस 2 चम्मच, शहद 1 चम्मच, घी चौथाई चम्मच मिलाकर सेवन करें और स्वयं शक्ति का चमत्कार देखें। यह नुस्खा यौन शक्ति बढ़ाने में अचूक है। 
  15. उपरोक्त नुस्खे स्त्री-पुरुष दोनों के लिए समान हैं। इन्हें अनुकूल मात्रा में उचित विधि से सुबह-रात को सेवन करना चाहिए।

सबसे बड़ा खजाना अच्छी सेहत

परिचय-
हर इंसान की चाहत होती है कि उसके जीवन में हर खुशी हो और कोई गम उसके आसपास न भटके। लेकिन जीवन में खुशियों को भरने के लिये स्वास्थ्य का खास स्थान है। आज के मार्डन समय में अनेक प्रकार के हैल्थ कल्ब खुल गए हैं जहां पर रोजाना औरतें और आदमी अपने आपको फिट रखने के लिये थोड़ी देर मेहनत करते हैं। लेकिन सिर्फ हैल्थ कल्ब जाने से ही स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिये हमे भोजन पर भी ध्यान देना चाहिए। भोजन ऐसा होना चाहिए जो स्वास्थय की नजर से खास हो। इसके अलावा रोजाना व्यायाम, तनावरहित मानसिक स्थिति और 6 से 8 घंटे की पूरी नींद लेना जरूरी है।
हमारे पुराने ग्रन्थों मे लिखा है कि सन्तुलित और अच्छा भोजन, अच्छी दिमागी हालत और पूरी नींद ही व्यक्ति की उम्र को बढ़ाते हैं। स्वास्थ्य का मतलब है कि पूरे शरीर में कोई रोग न हो। इसके साथ ही मन भी खुश होना चाहिए, तभी आपका शरीर और ज्यादा सुन्दर लगेगा।
बीमार पड़ने से अच्छा है कि हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। स्वस्थ रहना भी एक कला है। जो पूरी तरह से स्वस्थ है वही जानते हैं कि उन्होने कितना बड़ा खजाना इकट्ठा किया है। हर इंसान को हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर रहना चाहिए। बहुत से लोग रात को काफी देर तक टी.वी. देखने की वजह से सुबह जल्दी नहीं उठ पाते जिसकी वजह से वह व्यायाम भी नहीं करते हैं। इसके कारण जाने-अनजाने में बहुत से रोग उनके शरीर में बस जाते हैं।
सावधानी-
रोजाना रात को सही समय पर सोने की और सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए। जिन लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है वे लोग हर काम को ज्यादा उत्साह से करते हैं। इसके विपरीत जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है वे लोग पूरे दिन सुस्त से बने रहते हैं। हमारा जीवन बहुत ही कीमती है और इसको सही तरीके से चलाने के लियें इन सब बातों का पालन करना चाहिए।

Sunday, 28 June 2015

वज़न घटाने वाले पेय

वज़न घटाने वाले पेय

फिट और चुस्त-दुरूस्त रहने के लिए पेय पदार्थों को अधिक मात्रा में पीना चाहिए, लेकिन ऐसे पेय पदार्थ जो स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक न हो। पेय पदार्थ वजन कम करने में बहुत मदद करते हैं।

पेय पदार्थ जैसे जूस, सूप, लेमन वॉटर, पानी इत्यादि पीने से आपका वजन आसानी से कम हो सकता है। वजन घटाने वाले पेय पदार्थों में कम चीनी वाले पेय पदार्थ, नींबूयुक्त पाउडर मिश्रित पेय पदार्थ, कार्बोनेट पेय पदार्थ इत्यादि लाभकारी होते है। आइए जानें कैसे पेय पदार्थों से वजन घटाया जा सकता है।
  1. लोगों को हमेशा से ही ऐसा लगता है कि फलों के रस यानी जूस से मोटापा बढ़ता है, लेकिन शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि फलों का रस यदि 100 प्रतिशत शुद्ध हो और उसमें चीनी न मिली हो तो वह वजन घटाने में मददगार साबित होता है।
  2. पेय पदार्थों में जूस सबसे लाभकारी है। वैसे भी जो लोग जूस पीते हैं वे ओवरवेट नहीं होते बल्कि जूस के जरिए उनमें कई पौष्टिक चीजों जैसे विटामिन- सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम फोलेट, विटामिन बी 6 व आयरन की आपूर्ति होती है।
  3. सॉफ्ट ड्रिंक, कोल्ड ड्रिंक जैसे पेय पदार्थों से जहां वजन बढ़ता है वही दूध, पानी, नारियल पानी, जूस इत्यादि वजन कम करने में लाभकारी होते हैं।
  4. सिर्फ जूस ही नहीं बल्कि पानी से भी वजन आसानी से घट सकता है,लेकिन उसके लिए आपको खाना खाने से पहले दो गिलास पानी पीना होगा जिससे आपको भूख कम लगेगी और आप ओवरईटिंग से भी बचेंगे।
  5. आमतौर पर चाय से भी वज़न घटने में फायदा मिलता है और इससे चुस्ती-फुर्ती आती है लेकिन बिना दूध वाली चाय ही वजन घटाने में असरकारक है। दरअसल, दूध डालते ही चाय से मिलने वाले लाभ तो खत्म हो ही जाते हैं, साथ ही दूध से मिलने वाला प्रोटीन भी खत्म हो जाता है।
  6. वजन घटाने के लिए आप ब्लैक टी, ग्रीन टी, लेमन टी इत्यादि ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्रभाव भी नहीं पड़ेगे और आप मोटापे को नियं‍त्रि‍त भी कर सकते हैं।
  7. सुबह खाली पेट नींबू पानी के साथ ही शहद पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
  8. पेय पदार्थों के रूप में आप हरी सब्जियों का जूस भी पी सकते है। इससे आप आसानी से अपना वजन घटा पाएंगे। दरअसल, फलों व सब्जियों के रस में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते जो कैंसर, मोटापे, मधुमेह व ह्वदय रोगों से बचाव करते हैं।  
  9. वजन घटाने के लिए ग्‍लूकोस जैसे पेय पदार्थ भी ले सकते हैं जो आपको ताकत भी देते हैं और आपका वजन कम करने में भी सहायक हैं।
  10. कम कैलरी वाले पेय पदार्थों या ऐसे पेय पदार्थ जिनमें चीनी नहीं है वे लोगों को वज़न कम रखने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं वजन घटाने के लिए बोतलबंद पेय पदार्थों से बचना चाहिए जिनमें बहुत अधिक चीनी होती है।

वजन घटाने वाले भारतीय व्यंजन

वजन घटाने वाले भारतीय व्यंजन

आहार हमारे शरीर को प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण तत्व है। संतुलित शाकाहारी आहार को वजन घटाने के तरीकों में सर्वोत्तम माना जाता है।

वजन घटाने वाले आहार में भारतीय संतुलित शा‍काहारी आहार लेना अधिक उचित समझा जाता है । अनोखा फंडा संतुलित आहार हैं। आइए जानें वजन घटाने वाले भारतीय व्यंजन कौन-कौन से हैं।
  1. संतुलित शा‍काहारी आहार लेने से व्यक्ति कई रोगों से मुक्त होकर दिनभर तरोताजा रह सकता है। इतना ही नहीं कम वसा वाले आहार के सेवन से मोटापे से निजात पाई जा सकती हैं और वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।
  2. संतुलित शाकाहारी आहार से मोटे व्यक्ति प्रति सप्ताह करीब एक पाउंड तक अपना वजन घटा सकते हैं। साथ ही इससे व्यक्ति को फिट रहने में भी मदद मिलती है।
  3. शोधों में भी ये बात साबित हो चुकी है कि शाकाहारी व्यंजन लेने वाले लोग सामान्य तौर पर मांसाहारी व्यंजन लेने वाले लोगों की तुलना में अधिक छरहरे होते हैं।
  4. वजन घटाने वाले भारतीय व्यंजनों में हरी सब्जी का जूस, कच्चा रस आदि सहायक है।
  5. भारतीय व्यंजनों में फल और सब्जियों के साथ ही कम मिठाई और कम चीनी वाले व्यंजन भी वजन घटाने में सहायक होते है।
  6. भारतीय व्यंजनों से यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको दूध और इससे बनी चीजें, रोस्टेड और स्टीम भोजन को छोड़ना होगा।
  7. ऐसे व्यंजनों का सेवन करें, जिनमें  आवश्यक विटामिन और अन्य जरूरी तत्व मिले हों।
  8. कम कैलोरी वाले व्यंजन जैसे सूप,सलाद,सब्जी पनीर इत्यादि लें।
  9. शकर कंद की चाट, बिना घी की दाल, बिना घी की चपाती लें।
  10. चाय में चीनी के बजाय शहद लें।
  11. इडली में अंकुरित मूंग मिलाकर खाने से ये पौष्टिक और हेल्दी होगा।
  12. तले भोजन के बजाय उबला भोजन, बिना मलाई का दूध-दही लें।
  13. सब्जी की करी के लिए टमाटर और गाजर का इस्तेमाल करे और मीठे में सेब और अनानास का प्रयोग करें।
  14. पालक का प्रयोग नूडल्स,सूप या सलाद में करें ,पालक के पत्तों से सैंडवीच भी बनायीं जा सकती हैं।
  15. हरे पपीते की सब्जी बनाये या पका हुआ पपीता खाएं।
  16. खाने में पनीर और सोयाबीन को प्रमुखता से शामिल करें।
  17. प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन का सेवन करें।
  18. बटर की जगह फ्रेश हर्बल स्प्रेड टोस्ट का प्रयोग करे।
  19. इन सबके अलावा आप अंकुरित चने, मोंठ, सूप, जूस, सलाद, हरी सब्जियां इत्यादि को अपने भोजन में शामिल कर वजन कम कर सकते हैं।
  20. खाना कम मात्रा में खाएं और सही समय पर खायें। इससे आपकी पाचन क्रिया बराबर चलती रहेगी और कैलोरी का बराबर उपयोग होता रहेगा।
  21. वजन कम करने के लिए खाने के अलावा पानी पीना और व्यायाम करना भी जरूरी है। जिससे आप फिट, हेल्दी और तरोताजा महसूस कर पाएंगे।

Saturday, 27 June 2015

वज़न घटाने वाले पेय

वज़न घटाने वाले पेय

फिट और चुस्त-दुरूस्त रहने के लिए पेय पदार्थों को अधिक मात्रा में पीना चाहिए, लेकिन ऐसे पेय पदार्थ जो स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक न हो। पेय पदार्थ वजन कम करने में बहुत मदद करते हैं।

पेय पदार्थ जैसे जूस, सूप, लेमन वॉटर, पानी इत्यादि पीने से आपका वजन आसानी से कम हो सकता है। वजन घटाने वाले पेय पदार्थों में कम चीनी वाले पेय पदार्थ, नींबूयुक्त पाउडर मिश्रित पेय पदार्थ, कार्बोनेट पेय पदार्थ इत्यादि लाभकारी होते है। आइए जानें कैसे पेय पदार्थों से वजन घटाया जा सकता है।
  1. लोगों को हमेशा से ही ऐसा लगता है कि फलों के रस यानी जूस से मोटापा बढ़ता है, लेकिन शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि फलों का रस यदि 100 प्रतिशत शुद्ध हो और उसमें चीनी न मिली हो तो वह वजन घटाने में मददगार साबित होता है।
  2. पेय पदार्थों में जूस सबसे लाभकारी है। वैसे भी जो लोग जूस पीते हैं वे ओवरवेट नहीं होते बल्कि जूस के जरिए उनमें कई पौष्टिक चीजों जैसे विटामिन- सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम फोलेट, विटामिन बी 6 व आयरन की आपूर्ति होती है।
  3. सॉफ्ट ड्रिंक, कोल्ड ड्रिंक जैसे पेय पदार्थों से जहां वजन बढ़ता है वही दूध, पानी, नारियल पानी, जूस इत्यादि वजन कम करने में लाभकारी होते हैं।
  4. सिर्फ जूस ही नहीं बल्कि पानी से भी वजन आसानी से घट सकता है,लेकिन उसके लिए आपको खाना खाने से पहले दो गिलास पानी पीना होगा जिससे आपको भूख कम लगेगी और आप ओवरईटिंग से भी बचेंगे।
  5. आमतौर पर चाय से भी वज़न घटने में फायदा मिलता है और इससे चुस्ती-फुर्ती आती है लेकिन बिना दूध वाली चाय ही वजन घटाने में असरकारक है। दरअसल, दूध डालते ही चाय से मिलने वाले लाभ तो खत्म हो ही जाते हैं, साथ ही दूध से मिलने वाला प्रोटीन भी खत्म हो जाता है।
  6. वजन घटाने के लिए आप ब्लैक टी, ग्रीन टी, लेमन टी इत्यादि ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्रभाव भी नहीं पड़ेगे और आप मोटापे को नियं‍त्रि‍त भी कर सकते हैं।
  7. सुबह खाली पेट नींबू पानी के साथ ही शहद पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
  8. पेय पदार्थों के रूप में आप हरी सब्जियों का जूस भी पी सकते है। इससे आप आसानी से अपना वजन घटा पाएंगे। दरअसल, फलों व सब्जियों के रस में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते जो कैंसर, मोटापे, मधुमेह व ह्वदय रोगों से बचाव करते हैं।  
  9. वजन घटाने के लिए ग्‍लूकोस जैसे पेय पदार्थ भी ले सकते हैं जो आपको ताकत भी देते हैं और आपका वजन कम करने में भी सहायक हैं।
  10. कम कैलरी वाले पेय पदार्थों या ऐसे पेय पदार्थ जिनमें चीनी नहीं है वे लोगों को वज़न कम रखने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं वजन घटाने के लिए बोतलबंद पेय पदार्थों से बचना चाहिए जिनमें बहुत अधिक चीनी होती है।

मोटापा दूर भगाए टमाटर

मोटापा दूर भगाए टमाटर

मोटापे का इलाज करने के लिए आप न जाने क्या-क्या फंडे अपनाते हैं लेकिन उसमें हर बार नाकामयाब ही होते है। क्या आप जानते हैं प्रतिदिन सलाद से और सब्जियों में खाने वाली चीजों से भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

जी हां, विटामिन सी से भरा और कोलेस्ट्रोल को कम करने की क्षमता रखना वाला ये खाद्यपदार्थ है टमाटर। टमाटर खाने की कई वजहें हैं। इससे कई रोगों को दूर करने में भी मदद मिलती हैं। आइए जानें कैसे मोटापा दूर भगाता है टमाटर।
  • टमाटर को आमतौर पर सब्जियों में मिक्स करके या फिर सलाद के रूप में अधिक खाया जाता हैं। हालांकि टमाटर का सूप, जूस और चटनी बनाकर भी खाई जाती है।
  • टमाटर खाने की वजहों में, उसका विटामिन सी से भरा होना,  कोलेस्ट्रोल को कम करने की उसकी क्षमता़ इत्यादि होना शामिल है, लेकिन अब टमाटर खाने के और भी कई कारण मिल गए हैं।
  • शोधों में ये बात साबित हो चुकी हैं कि टमाटर वजन घटाने में कामयाब है।
  • टमाटर एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे खाने के बाद खाना खाने की इच्छा होती है और पेट भरा-भरा सा महसूस होता है, टमाटर की यही विशेषता वजन कम करने में लाभकारी है।
  • टमाटर में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो भूख लगने वाले हार्मोंस को कम कर देते हैं और इसके खाने से भूख नहीं लगती।
  • टमाटर खाने से न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि इससे कई बीमारियों से भी निजात मिल जाती हैं।
टमाटर में विटामिन सी, बीटाकेरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन ए व पोटेशियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
टमाटर खाने से शरीर की गर्मी भी दूर होती है और ये गर्मियों में भी किफायती है।

बहरहाल , ये तो तय है टमाटर शरीर की बाहरी त्वचा और अंदरूनी स्वास्थ्‍य के साथ ही मोटापा कम करने में भी सहायक है। अब वजन कम करने के लिए अधिक मेहनत करने के बजाय टमाटर खांए।

तेजी से वजन घटाने के सुरक्षित उपाय

तेजी से वजन घटाने के सुरक्षित उपाय

कसरत जरूर करें

वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी है कसरत करना। यदि आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो संतुलित आहार के साथ ही प्रतिदिन एक घंटे व्‍यायाम करें। यदि आपको तैरना आता है तो शरीर के लिए इससे अच्‍छी कसरत नहीं हो सकती। इसके अलावा आप अपनी दिनचर्या में मॉर्निंग वॉक और रस्‍सी कूदने आदि को भी शामिल कर सकते हैं। व्‍यायाम से आपका वजन तो नियं‍त्रित रहेगा ही, साथ ही आप स्‍वस्‍थ्‍य भी रहेंगे।

उपवास करें

खाने-पीने के शौकीन लोग यदि वजन कम करना चाहते हैं तो उनके लिए हफ्ते में एक दिन उपवास sचीजों का प्रयोग करें। आप चाहें तो सलाद भी खा सकते हैं। सलाद शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ ही वजन घटाने में भी कारगर होता है।

जंकफूड से दूर रहे

जंकफूड के सेवन से वजन तेजी से बढ़ता है। यदि आप वजन कम करने की कोशिश में हैं तो जंकफूड के सेवन से दूर रहना ही उचित होगा। कम मसाले और चिकनाई वाली सब्जियां खाएं। चाहे तो हफ्ते में एक बार उबली हुई सब्‍जी भी खा सकते हैं, यह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। गेहूं के आटे की बजाय जौ और चने के आटे की चपाती का सेवन करें।

ज्‍यादा से ज्‍यादा पानी पिएं

पानी का ज्‍यादा सेवन शरीर के लिए गुणकारी होता है। यदि आप सुबह उठकर हर रोज एक गिलास पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीते हैं तो यह वजन घटाने में मददगार होता है। इसके साथ ही यह भी ध्‍यान रखें कि खाने के एक घंटे बाद पानी पिएं। तरल पदार्थों के सेवन से शरीर की चर्बी कम होती है।

धूम्रपान और शराब को कहें ना

यदि आप धूम्रपान के साथ शराब का भी सेवन करते हैं तो आप अपनी सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। शराब पीने और धूम्रपान करने के साथ आपको एक्‍सरसाइज करने या संतुलित आहार लेने का कोई फायदा नहीं होगा।

स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक आहार लें

अपने खाने में स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक आहार का सेवन करें। स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक आहार का खाने से आप स्‍वस्‍थ्‍य तो रहेंगे ही साथ ही थोड़ी-थोड़ी देर में आपको भूख भी नहीं लगेगी। थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाने की आदत आपको मोटा बनाती है।