Pages

Wednesday 8 July 2015

मैदा, पास्ता से बचें

डिनर के बाद ब्रश ज़रूर करें



आप शायद यह जानते नहीं कि डिनर के बाद ब्रश करना न सिर्फ दांतो की हाइजीन के लिए अच्छा है, बल्कि वज़न कम करने में भी मददगार है। रात में खाना खाने के बाद ब्रश करने से रात में भूख कम लगती। दरअसल,रात में खाना खाने के बाद मीठा खाने का मन करता है। कभी-कभी आधी रात को कुछ हल्का- फुल्का खाने का भी मन करता है और यही वज़हें हैं कि हमारा वज़न पर कंट्रोल नहीं होता। इसलिए बढ़ते वज़न को कम करने के लिए रात में खाने के बाद ब्रश ज़रूर करें। 

वीडियो गेम खेलें



शरीर में बढ़ती कैलोरी को कम करने के लिए आप वीडियो गेम खेल सकते हैं। इससे आपको आलस भी नहीं आएगा, आपकी एक्सरसाइज़ भी हो जाएगी और आप एंजॉय भी कर पाएंगे। इसके अलावा डांस भी एक ऑप्शन है। डांस करने से भी कैलोरी ज़्यादा घटती हैं। दरअसल, वीडियो गेम या डांस करने से आपकी बॉडी मूवमेंट होती है, जिसके चलते कैलोरी बर्न होती हैं। अगर आपका मन एक्सरसाइज़ करने का नहीं है, तो आप घर पर ही बच्चों के साथ बैठकर वीडियो गेम खेलें। 

चॉपिस्टिक से खाना खाएं

एक स्टडी के अनुसार चॉपस्टिक से खाना खाने से आप खाना धीरे खाते हैं और पेट जल्दी भरता है। इससे आपकी अनावश्यक कैलोरी नहीं बढ़ती। खाना धीरे खाने से पेट के साथ-साथ दिमाग को संतुष्टि मिलती है। आपको महसूस होता है कि आपका पेट भर गया है. फिर भले ही चाहे आप नूडल्स,पास्ता या पॉपकॉर्न खाएं।

मैदा, पास्ता से बचें



आप जो भी व्हाइट चीज़ें खाते हैं, उनकी जगह ब्राउन चीज़ें खाना शुरू करें, जैसे व्हाइटड ब्रेड, राइस,पास्ता और मैदा को अब बाय-बाय करिए। स्नैक्स और दूसरी हैवी चीज़ों की जगह हेल्दी फूड को अपनाएं। ज़्यादा कैलोरी खाने की जगह नींबू पानी और हेल्दी फ्रेश फ्रूट स्मूदी को डाइट में शामिल करें। ऑफिस टाइम या ट्रैवल के समय कुछ हेल्दी खाना या फ्रूट्स लेकर जाएं, ताकि भूख लगने पर सही डाइट ले सकें,क्योंकि ऑफिस या ट्रैवल के समय एनर्जी की ज़्यादा ज़रूरत होती है।
 
 

No comments:

Post a Comment